उत्तराखंड राज्य स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में गंगा-यमुना कृषक उत्पादक संगठन के तत्वावधान में 13 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान में ‘लक्की ड्रॉ बम्पर धमाका’ आयोजित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कृषक उत्पादों को बढ़ावा देना और पर्वतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
आयोजन के लिए कूपन का मूल्य 150 रुपये प्रति कूपन रखा गया है। कूपन रामलीला मैदान स्थित स्टॉल, एफपीओ कार्यालय लदाड़ी और हरिगंगा शॉप जोशियाड़ा से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
- 2 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 3 इलेक्ट्रिक साइकिल
- 50 लोकल उत्पाद गिफ्ट हैंपर
- 5 ऊन कोट कपड़ा और 5 स्वेटर के ऊन गोले
- 50 तांबे की बोतल
- 5 सिलबट्टा ग्राइंडर
- 10 एप्पल बॉक्स
- 5 इंडक्शन चूल्हे
मुख्य समारोह के दौरान स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक वेशभूषा की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
यहां से लें कूपन और पाएं जानकारी
कूपन प्राप्ति के लिए रामलीला मैदान स्टॉल, एफपीओ ऑफिस लदाड़ी और हरिगंगा शॉप जोशियाड़ा से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें: 9568503486, 9456151143, 9568021791, 9458332686 और 9927787079।
