सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य
सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा
विगत एक दिन में 421 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
सीवरेज निर्माण कार्य हेतु खोदी गयी सड़कों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व कार्य पूर्ण करने के जिलाधिकारी द्वारा दिए गये है निर्देश
हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 14 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में मुखिया गली सीसी रोड निर्माण कार्य 25 मीटर,शांति मार्ग (टाइल्स रोड) 08 मीटर,इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 25 मीटर,प्रेम विहार चौक सीसी रोड 30 मीटर, साईं गली सीसी रोड 40 मीटर,पीपल वाली गली सीसी रोड कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 148 मीटर कार्य पूर्ण किया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत लोकसेवा आयोग सीसी रोड 102 मीटर, गणपति विहार सीसी रोड 71 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 सीसी रोड 24 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 20 मीटर,राज विहार फेस 2 पावर ब्लॉक 18 मीटर, शिवपुराम कॉलोनी सीसी रोड 38 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 273 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

