जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 100 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 55 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
हरित हरिद्वार अभियान को सफल बनाने एवं जनपद को हराभरा करने के लिए जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों एवं मीडिया बंधुओं को उपलब्ध कराए गए फलदार पौधे
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 100 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 55 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता राजबीर पुत्र छजमल ग्राम गंगदासपुर ,लक्सर में अपनी भूमि खसरा नंबर 131 रकबई 0.410 हैक्टर बतौर सहखातेदार संक्रमणीय भूमिधर दर्ज चला आता है।प्रार्थी की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने झोपड़ी डालकर,बुग्गी खड़ी कर गोबर डाल कर अतिक्रमण कर लिया है।भूमि को कब्जा मुक्त करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नरेश चौहान द्वारा लालढांग न्याय पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा पीली पडाव पोस्ट मीठीबेरी तहसील हरिद्वार में बहुउदेशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड लाल ढंग विकास खंड बहादराबाद जनपद हरिद्वार की एक भूमि जिसका खासरा संख्या 14, क्षेत्रफल 0.3290 हैक्टर ग्राम पंचायत द्वारा आरक्षित कर राजस्व अभिलेखों में समिति का नाम दर्ज है,जिसपर वन गुज्जरों द्वारा झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया है।सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने इव आवश्यक कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।धर्मेंद्र उपाध्यक्ष निवासी लालढांग ने सहकारी समिति की भूमि जिसका खसरा नंबर 239 है यह भूमि सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित है। पिछले कुछ सालों से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है,कब्जे जो हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा एन्क्लेव कॉलोनी के समस्त निवासियों ने राधिका इंक्लेव एवं पीताम्बरा एन्क्लेव मनोहरपुरा बोगला के पास हाईवे और सर्विस रोड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।समस्त निवासीगण दलित बस्ती अलीपुर तहसील जिला हरिद्वार द्वारा दलित बस्ती में विद्युत एक टी लाइन है उसके पोल टूटे हुए है एवं लाइन की तार काफी नीचे की तरफ़ है,जिस कारण कभी भी कोई हादसा या दुर्घटना हो सकती है,नए पोल एवं तार के साथ ही लाइन को जल्द ऊंचा करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी नवाबद्दीन पुत्र बुन्दु हसन निवासी ग्राम हरजौली जट विकास खंड नारसन तहसील रुड़की ने पड़ोस के कुछ दबंग व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की घर के सामने कूड़ा कचरा डाले जाने के कारण जल निकासी भी रुक गई है,उन लोगों पर कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 509 शिकायतें तथा एल 2 पर 157 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।
जनसुनवाई में फरियादियों व मीडिया बंधुओं को वितरित किए गए फलदार पौधे, हरित हरिद्वार अभियान को मिला बढ़ावा
हरित हरिद्वार एवं हरेला पर्व अभियान को सफल बनाने एवं जनपद हरिद्वार को हराभरा बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों तथा मीडिया बंधुओं को फलदार पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी से पौधों का नियमित संरक्षण एवं संवर्धन करने का आह्वान किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनपद में हरियाली बढ़ाने के अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ,जिला क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र भंडारी,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार,स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
