*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*
*SSP हरिद्वार के आदेशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा*
*आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैज मार्का बरामद*
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि) तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
दिनांक 12/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आरोपी सुरेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी घास मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को जाटलेश्वर मंदिर के पास से निकट पुल जटवाड़ा के पास से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग मार्क के साथ किया पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम व पता आरोपित*
सुरेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी घास मंडी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
50 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग मार्क
*पुलिस टीम*
1-कांस्टेबल मनोज डोभाल
2-कांस्टेबल दिनेश कुमार
