हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, को गठित पुलिस टीमों ने जनपद एवं गैर-जनपद क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान तीनों वारंटियों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित काशीवाल पुत्र सुबोध कुमार काशीवाल, निवासी एल-87, शिवालिक नगर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार शामिल है। उसके खिलाफ वाद संख्या 10565/2025, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला संबंधित है।
दूसरे आरोपी सेवाराम पुत्र अतर सिंह, निवासी जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वाद संख्या 1110/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 324/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला है।
तीसरे आरोपी सुखवीर पुत्र रधुवीर, निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को भी पुलिस ने दबोचा। उसके खिलाफ वाद संख्या 3053/2018 में धारा 323, 504, 506, 354 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक तीनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल कुँवर राणा, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल उदय चौहान शामिल रहे।
