नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए तथा समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!”
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में छठ पर्व की आध्यात्मिक और सामाजिक भावना को रेखांकित करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
स्रोत: प्रधानमंत्री कार्यालय / प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार।
