कार्तिकेय सिंह तोमर को प्रथम स्थान, युग सिंह तोमर बने थर्ड रनर-अप
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र में आयोजित यूसीमास राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के विद्यार्थियों कार्तिकेय सिंह तोमर और युग सिंह तोमर से मुलाकात की।
कार्तिकेय सिंह तोमर ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि युग सिंह तोमर थर्ड रनर-अप रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर यूसीमास उत्तराखंड के स्टेट ओनर्स धर्मेंद्र कुमार और ममता तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड एवं अपने निजी आवास पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
