छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम तथा सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।
