नैनीताल। जनपद में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति और सकारात्मक संवाद के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी (आईपीएस) ने सभी पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, विश्वास एवं संवाद बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और मीडिया के बीच सहयोग एवं सकारात्मक संवाद भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहेगा, ताकि जनहित में मिलकर बेहतर कार्य किए जा सकें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में शामिल सभी पत्रकारों के सहयोग के लिए पुनः हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन: पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी (आईपीएस)।
