प्रतीकात्मक चित्र
MBBS पास डॉक्टरों के लिए हल्द्वानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू की सूचना जारी की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार होगा। स्थान प्राचार्य कार्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी है।
यह नियुक्ति केवल क्लिनिकल कार्य के लिए है। अभ्यर्थियों के पास NMC मानकों के अनुरूप MBBS डिग्री होनी चाहिए। 1 जुलाई 2026 को आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए और राज्य मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण जरूरी है।
एक साल की संविदा, ₹71,257 मानदेय
विज्ञप्ति के अनुसार चयनित जूनियर रेजिडेंट को 71,257 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय मिलेगा। नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर होगी। कॉलेज आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव कर सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थी ये कागजात साथ रखें
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं व प्रमाणपत्र
- MBBS डिग्री और सभी वर्षों की अंकतालिकाएं
- मेडिकल काउंसिल पंजीकरण
- आधार और पैन कार्ड
- दो हालिया रंगीन फोटो
- मूल दस्तावेजों के साथ एक पूरा फोटोकॉपी सेट
केंद्र या राज्य सरकार में पहले से कार्यरत उम्मीदवार को अपने नियोक्ता से NOC लाना होगा। आधिकारिक विज्ञप्ति यहां देखें।
