आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण गोपाल रतूड़ी, विपिन सिंह राठौड़, धीरज पपनै तथा निर्वाचन अधिकारी मनीष धीमान एवं गीता जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण गोपाल रतूड़ी जी ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र की मूल भावना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य अजय सिंह जी ने भी छात्रों को निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय की प्रत्येक कक्षा से चुने गए छात्र सांसदों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रधानमंत्री, सेनापति एवं न्यायाधीश के पदों के लिए अपने मतों का प्रयोग किया।
पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही, जिससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का विकास हुआ। विद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं छात्रों की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
