राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 मिनी सचिवालयो एवं ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया
ग्राम पंचायतों के चौमुखी विकास के लिए धरातल पर कार्य योजना बनाई जानी चाहिए – मदन कौशिक
हरिद्वार। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की 25 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार करते हुए मिनी सचिवालय बनाए गए जिसमें ग्राम पंचायतो के परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाईजेश का लोक समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायती राज/आपदा प्रबन्धन मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि आज जनपद के लिए गौरव का दिन है कि जहां आज 25 ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय बनाये गए है जहां पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का उन्हीं के ही द्वार पर समाधान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों को अब परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त होंगे तथा उन्हें अब जिला मुख्यालय एवं तहसील के चक्कर अब नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा सभी वर्गों के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्होंने कहा कि गांव के चौमुखी विकास के लिए गांव की जो भी मूलभूत आवश्यकताएं है,उनको पूर्ण करने के लिए बेहतर ढंग से रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया,जिससे कि योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए गांव का चौमुखी विकास किया जा सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि जनपद में 25 मिनी सचिवालय बनाए गए है जिसके माध्यम से अब ग्रामवासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा तथा उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर विकास खंड एवं जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है तथा अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य के 25 वीं रजत जयंती के अवसर पर जनपद की 25 ग्राम पंचायतों के जीर्ण-शीर्ण पंचायत भवनों का चयन करते हुए उनका जीर्णोद्धार किया गया है,जिन्हें आज मिनी सचिवालय के रूप में तैयार कर पंचायतराज मंत्री द्वारा इनका ऑनलाइन लोकर्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से परिवार रजिस्टर को डिजिटलाईजेश किया गया है,ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल लेने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेट, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमलेश,ग्राम प्रधान राकेश कुमार,सुशील त्यागी, मास्टर नागेंद्र,पवन तोमर, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ विकास ठाकुर,खंड विकास अधिकारी पवन सैनी सहित जनप्रतिनिधिगण,संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

