
भारतीय दलित साहित्य अकादमी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को फरीदाबाद में कुछ दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फरीदाबाद की ओर से ग्लोबल सोशलिस्ट अवार्ड – 2025 से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्य, समानता, सामाजिक न्याय व सामाजिक नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रदान किया गया।
यह जानकारी देते हुए अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि डॉ. जयपाल सिंह लंबे समय से भारतीय दलित साहित्य अकादमी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं। उप कोषाधिकारी पद से सेवानिवृत्त होकर वे वर्तमान में समाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी के महासचिव डॉ सी एल भारती, डॉ जसवंत लाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी संजय कुमार व जिलाध्यक्ष कोटद्वार प्रमोद कुमार चौधरी सहित अकादमी से जुड़े अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।