देहरादून। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र (USDMA) के तहत संचालित विश्व बैंक सहायता प्राप्त उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) में दो विशेषज्ञ पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण विशेषज्ञ का एक पद और सामाजिक विशेषज्ञ का एक पद भरा जाना है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपना सीवी, हालिया पासपोर्ट साइज फोटो तथा संबंधित शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।
26 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन स्पीड पोस्ट, स्वयं कार्यालय में जाकर अथवा ईमेल के माध्यम से भेजा जा सकता है। ईमेल से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज एक ही PDF फाइल में संलग्न कर recruitmentuprepare@gmail.com पर भेजना होगा। अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने पर अलग आवेदन पत्र देना होगा।
आवेदन कार्यक्रम निदेशक, उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE), पांचवीं मंजिल, USDMA भवन, 36 आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड, देहरादून-248001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
पदों की शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कार्य दायित्व और आवेदन प्रारूप के लिए अभ्यर्थी USDMA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन और जॉब डिस्क्रिप्शन ध्यान से देखें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आधिकारिक सूचना: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
