*राशिफल दिसंबर 2025*
दिसंबर 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे– मौसम करवट लेगा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। शीत लहर से मैदानी इलाकों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। पूर्वी दक्षिणी, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, गढ़वाल, लद्दाख, में भीषण वर्षा घना कोहरा सम्पूर्ण उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में रहेगा।
आईए जानते हैं दिसंबर 2025 में सभी बारह राशियों पर ग्रहों की चाल किस प्रकार रहेगी–
*1–मेष राशि–* मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होने की संभावना। नया वाहन/ भवन क्रय के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे, आय से अधिक धन खर्च कुटुंब में तनाव का कारण बनेगा, अतः संयमित होकर धन खर्च करें। माता-पिता तथा कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हड्डियों नसों से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। वाहन सावधानी से संचालित करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें,
‘ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम’॥
मंत्र का शनिवार को शनि मंदिर में जाप करें।
*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। माता से धन लाभ हो सकता है। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। शत्रु पराजित होंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु शिवजी कोई 11 लोटा जल अर्पित करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः का जाप करें।
*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदार व्यापार में पूर्ण सहयोग करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। भाई/बंधुओ के मध्य स्नेह:देखने को मिलेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातक सफल होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें। ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का प्रतिदिन जाप करें।
*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तार आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है धैर्य का परिचय दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। शिवजी को 11 लोटा जल चढ़ाएं, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी मासान्त में आर्थिक लाभ होगा। व्यावसायिक साझेदारों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यंत प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। शत्रु प्रबल रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अस्थि रोग से पीड़ित रहेंगे। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*6–कन्या राशि–* कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु उत्तम समय है। व्यापार में विस्तार भविष्य में आर्थिक लाभ देगा। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र विकास से पीड़ित रह सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ मंत्र का प्रतिदिन जाप करें।
*7–तुला राशि–* तुला राशि की जातकों के लिए दिसंबर 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। बुद्धि विवेक से व्यापार में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में पूंजी निवेश भविष्य में धन लाभ देगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब जनों के मध्य छोटे-मोटे मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, अतः धैर्य का परिचय दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलताएं प्राप्त करेंगे। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है, पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु शिव जी को 11 लोटा जल अर्पित करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें। ‘ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग परेशानी का कारण बनेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू तथा सिंदूर चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें,‘ॐ हनुमते नमः’ प्रतिदिन 108 बार का जाप करें।
*9–धनु राशि–* धनु राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी मासान्त में धन लाभ होगा। नया व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। कुटुंबुजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/ संपन्न होगा। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अस्थि तथा नेत्र संबंधी समस्याओं से परेशानी उत्पन्न होगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सायं काल हनुमान चालीसा पढ़े, हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ हं हनुमंते नम:’। का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*10–मकर राशि–* मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में कटुता आ सकती है। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु सामान्य समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु शिव जी को प्रतिदिन 11 लोटा जल अर्पित करें, हनुमान चालीसा का सायं काल पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर चढ़ाएं तथा सुंदरकांड का पाठ करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव रहेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव उत्पन्न करेगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा छल कपट किया जा सकता है अतः संकेत पत्र पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। अनावश्यक भ्रमण करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के समय सामान्य है माह के पूर्वार्ध में शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यंत प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी। न्यायालयीय संबंधी मामले यथावत ही रहेंगे। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य रहेगा, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं कष्टकारी रह सकती हैं। वाहन संचालित करते समय सावधानी बरतें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का शनिवार को शनि मंदिर में 108 बार जाप करें।
*12–मीन राशि–* मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की साडेसाती का प्रभाव रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शत्रु पराजित होंगे। माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे।कुटुंब जनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, प्रतिकूल स्थानांतरण तनाव उत्पन्न करेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हृदय, नेत्र तथा अस्थि रोग से पीड़ित रह सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें,
‘ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम’॥ का शनिवार को शनि मंदिर में जाप करें।

*ज्योतिषाचार्या डॉ मंजू जोशी*
*हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड*
