रूद्रपुर माननीय सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार द्वारा विगत सप्ताह में हुए पॉक्सो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति को नियमित रूप से बच्ची तथा उसके माता पिता की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होने पुलिस विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि जांच कर ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए कि किसी की भी हिम्मत न हो घिनौना अपराध करने की। उन्होने कहा कि होटल, स्पा संेटरों में भी नियमित छापेमारी की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिए कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, तथा सरकारी एवं निजी विद्यालों में अभिभावकों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए व बच्चों का कांउंसलिंग भी किया जाये। समस्त विद्यालों में पॉक्सो पर पुलिस, महिला कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति के माध्यम से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्यावाही करें ताकि देख-रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की हर संभव मदद की जा सके।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ रत्नेश सिंह, सदस्य चंद्रकला, उमेश सिंह, गौरव तगड़ा, रजनीष बत्रा, सपोर्ट पर्सन दीपा, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर चांदनी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विनीत आदि उपस्थित थे।
