टिहरी गढ़वाल। मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर कई मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 30 से 35 लोगों के सवार होने की जानकारी दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, चौकी गूलर, शिवपुरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के अनुसार, अधिकांश यात्रियों का रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल भेज दिया गया है। शेष लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। उपलब्ध कराई गई घायलों की सूची में कुल 26 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके से उसका कोई पहचान पत्र भी प्राप्त नहीं हुआ।
हादसे में घायल लोगों की सूची
- मोहम्मद वहाब अंसारी (22), निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
- राहुल कुमार (24), निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
- अभिषेक (28), निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
- प्रत्यूष (23), निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
- अर्जुन सौरन (34), निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
- बुधन मुर्मू (50), निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
- आयरा (3), गुवाहाटी, असम।
- नूर जहां (26), निवासी गुवाहाटी, असम।
- राजकुमार (32), निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
- जतिन (21), निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
- पंकज नेगी (31), निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
- संतोष कुमार (38), निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
- वीरेंद्र सिंह (58), निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
- मुन्ना सिंह (28), निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड।
- सागर (21), निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
- खुशी भट्ट (19), निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
- एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में, नाम-पता अज्ञात।
- परेश मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
- आसापंथ (64), निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- पंकज कांडपाल (42), निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- अंजू (32), निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
- आर्यन गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
- रमेश चंद, निवासी कोलकाता।
- दर्शन सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
- रामा प्रसाद घोष (62), निवासी कोलकाता।
- नवीन (31), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
कुल घायल: 26
घायलों को अस्पताल पहुंचाने और शेष लोगों के रेस्क्यू का कार्य जारी है। हादसे के कारणों और बस के खाई में गिरने की परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
