गीता आश्रम में आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती का 34 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम श्रद्धा भक्तिपूर्वक संपन्न हुआ इस अवसर पर सनातन धर्म परिषद उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी रसिक जी महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया उसमें अनेक विशिष्ट संत सम्मानित महानुभाव एवं श्रद्धालु भक्तगण एवं स्थानीय विशिष्ट नागरिकों ने भाग लिया प्रमुख रूप से ब्रह्मचारी केशव स्वरूप जी महंत रवि प्रपन्नाचार्य स्वामी सर्वात्मानंद सरस्वती महंत कन्हैया दास राष्ट्र संत योगी उमेश जी गिरीश डोभाल जी राज्य मंत्री उत्तराखंड शिक्षाविद रामकृष्ण पोखरियाल स्वामी आमोद आनंद त्रिवेंद्र नेगी मंडल अध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण झूला आदेश तोमर अध्यक्ष नगर कांग्रेस
कमेटी श्रीमती विनीता नौटियाल अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मण झूला मनीष राजपूत पूर्व सभासद गजेंद्र नागर सभासद जितेंद्र धाकड़ श्रीमती निवेदिता सरकार अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती भावना गौड़ गौतम जी प्रबंधक गीता भवन सतीश पंत प्रबंधक वानप्रस्थ आश्रम गोविंद जी प्रबंधक वेद निकेतन चंद्र मित्र शुक्ला प्रबंधक गीता आश्रम त्रिभुवन उपाध्याय मनीष राजपूत विशेष भक्तों में राजनरेश शर्मा अश्विनी शर्मा पप्पू सहगल पंकज शर्मा राकेश शर्मा योगी चेतन जी गौतम जी राघव शर्मा श्रीमती प्रमिला शाह अशोक शर्मा प्रेम प्रसाद पंडित नीरज शास्त्री गीता चैतन्य आदि अनेक महानुभावों ने पूज्य महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम अध्यक्ष रसिक जी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जी गीता के अद्भुत व्याख्याता थे और गीता के संदेश को उन्होंने विश्व पटल पर प्रसारित किया आज भी गीता आश्रम वह गीता संदेश पत्र के माध्यम से वह निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रहा है गीता हमारी धरोहर है यही संदेश स्वामी जी ने विश्व को दिया स्वामी वेदव्यास जी का जीवन बहुत ही सादगी एवं त्याग मय रहा है आज भी ट्रस्ट के माध्यम से उनके विचारों को उनके संकल्पना को यहां के ट्रस्टी एवं भक्तगण तथा आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता ने कहा कि गुरुदेव आज भी सर्वत्र विराजमान है और हम सभी को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया की अवसर पर आश्रम से प्रकाशित गीता संदेश के योग एवं पुरुषार्थ विशेषांक का भी विमोचन किया गया इस अवसर पर आश्रम में अखंड रामचरितमानस पाठ गीता पाठ यज्ञ भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारा आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।
