*बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात हुआ जारी*
*आमजन से अपील व्यवस्थाओं को बनाने में हरिद्वार पुलिस का करें सहयोग*
*यातायात नियम का पालन न करने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्रवाई*
*सहयोग आपका सुरक्षा यातायात व्यवस्था हमारी*
• बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।
• बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।
• चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।
• सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।
• टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहरपटरी का प्रयोग किया जायेगा।
• यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन दिनांक-13/14/15.04.2026 हेतु हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः-
1. दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।
• पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगला इमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचैक-मातृसदन पुलिया
• पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)
1. दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-
सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली एनएच 344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश।
दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीबाबाद।
1. मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक
• पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा
• पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)
1. देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।
• पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
1. देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक से एनएच 344 से मेरठ-दिल्ली
1. देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद
अत्यधिक दबाव बढ़ने पर ऑटो/विक्रम डायवर्जन-
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यहीं पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगे
बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/ऑटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।
1. बैशाखी स्नान पर्व एवं सद्दभावना सम्मेलन के दृष्टिगत दिनांक 12.04.2026 की रात्रि 12.00 बजे से सद्भावना सम्मेलन/स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
